27 Apr 2024, 02:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करते हुए कहा कि आप यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी को जिताएं, फिर क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी पार्टी और उनकी होगी। चौहान ने कोलारस के लुकवासा में जनसभा को संबोधित किया और मुंगावली के पिपरई में रोड शो एवं सर्व समाज की बैठक को संबोधित किया। लुकवासा में उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद के स्वार्थ के लिए

जनता की भलाई को हमेशा नजरअंदाज किया है। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य विकास को रोकना है। उनकी प्राथमिकता में विकास नहीं सिर्फ चुनाव है, जबकि कोलारस में विकास की जिम्मेदारी भाजपा और उनकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस बात की तकलीफ है कि अगर मामा जनता के दिल में बैठ गया तो उनका क्या होगा। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य सिर्फ छवि धूमिल करना है। वह झूठ और फरेब की राजनीति करती आयी है।

मुंगावली के पिपरई में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सिर्फ उसे वोट करें जो आपके क्षेत्र का विकास करे। भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं और क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी उन पर छोड़ दें। पिपरई नगर विकास का हकदार है, लेकिन कांग्रेस के सांसद और विधायक ने यहां कुछ नहीं किया। चौहान 21 फरवरी को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में सेहराई और मुंगावली मंडल में रोड शो करेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »