26 Apr 2024, 23:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निर्माण श्रमिकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन 24 फरवरी को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 8:34PM | Updated Date: Feb 20 2018 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल की योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन 24 फरवरी को जबलपुर के पनागर में आयोजित किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार निर्माण श्रमिकों का यह सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान भी शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रदेश भर से भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के हितग्राही शामिल होंगे। सम्मेलन में मण्डल की योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों को हितलाभों का वितरण भी किया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »