26 Apr 2024, 23:35:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

देवास : फौजी की मौत के गम में फांसी के फंदे पर झूली मंगेतर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2017 4:12PM | Updated Date: Dec 9 2017 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवास। दो दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में दिवंगत हुए सैनिक नीलेश धाकड़ की मंगेतर ज्योति धाकड़ ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सैनिक नीलेश के निधन की खबर के बाद से ही वह सदमे में थी।मामला मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपलिया क्षेत्र के बरखेड़ा गांव का है, जहां दिवंगत सैनिक निलेश धाकड़ की मौत के चार दिन बाद मंगेतर रानी ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। जवान के शहीद होने की खबर मिलने से मंगेतर सदमे में थी, उसने भोजना खाना छोड़ दिया था।
 
दोनों की शादी अगले साल 28 अप्रैल को होनी थी।परिजनों ने इस मामले की पुलिस को सूचना दे दी। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए उन्होंने बताया की नीलेश धाकड़ और रानी की अप्रैल में शादी होने वाली थी और जैसे रानी को नीलेश की मौत की खबर पता चली तो वो सदमे में चली गई। अधिकारियों ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »