26 Apr 2024, 19:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

MP के सागर में गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2017 2:17PM | Updated Date: Dec 8 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक नाबालिग किशोरी से गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को बेहद गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
भानगढ़ पुलिस बताया कि कंजिया पुलिस चौकी क्षेत्र के देवल गांव में गुरुवार देर शाम दो युवकों ने गांव में ही रहने वाली आठवीं कक्षा की एक छात्रा (15) के साथ गैंगरेप कर उस पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। लगभग 80 प्रतिशत जली नाबालिग को देर रात उपचार हेतु सागर लाया गया।
 
घटना की जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजन ने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने रेप के बाद किशोरी को मारने की कोशिश की। पुलिस की जांच जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »