26 Apr 2024, 23:13:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। मध्यप्रदेश में ओखी चक्रवात के कारण आज दूसरे दिन राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम के करवट बदलने से दिन का अधिकतम तापमान 2 से 6 डिग्री पारा लुढ़क गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं पर हवाएं चली और कहीं हल्की बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ी है।स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राज्य के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार है।
 
ओखी चक्रवात के असर से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सर्द का असर बढ़ गया है। राज्य के वनांचल क्षेत्र में आने वाले झाबुआ जिले में आज दूसरे दिन भी सुबह से ही रिमझिम बारिश हुई। यहां के वासियों को आज भी भगवान सूर्य देव ने दर्शन नही दिए। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जला था। इसके अलावा पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से में कुछ समय के लिए हल्की बारिश होने की खबर मिली है। इस हिस्से में चक्रवात का असर अभी कम से कम दो दिन और बना रह सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »