27 Apr 2024, 09:54:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मासूम बच्ची से गैंगरेप, आरोपियों में 65 साल का शख्स भी शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2017 11:50AM | Updated Date: Nov 18 2017 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 साल की बच्ची से पिछले तीन महीनों के दौरान तीन लोगों ने कई बार गैंगरेप किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जब सबूत जुटाने के लिए इन आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया तो उस आक्रोशित लोगों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। इन आरोपियों में 65 साल का एक शख्स भी शामिल है। इस मामले में 50 साल की एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस जघन्य अपराध में इन तीनों आरोपियों की मदद की थी। पीड़ित बच्ची के पिता की पिछले साल मौत हो गई थी। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बच्ची को धमकी दी थी कि यदि वह अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में किसी को बताएगी, तो वे उसकी मां की हत्या कर देंगे।

जहांगीराबाद पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि 10 साल की बच्ची के साथ पिछले तीन माह से बलात्कार करने वाले तीनों आरोपी - नन्हू लाल (65), गोकुल पानवाला (45) एवं ज्ञानेंद्र पंडित (36) के साथ-साथ इस कृत्य में उनकी मदद करने वाली महिला सुमन पांडे (50) को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों की शुक्रवार शाम घटनास्थल पर ले जाते समय लोगों ने पिटाई कर दी. आक्रोशित लोगों से इन आरोपियों को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को 29 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »