27 Apr 2024, 06:19:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

देश को जोड़ने का भाव हर नागरिक में होना चाहिए - महाजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2017 7:40PM | Updated Date: Sep 23 2017 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा है कि भारत के उत्थान के लिए देश को जोड़ने का भाव प्रत्येक नागरिक में होना जरूरी है। महाजन अपने गृह नगर इंदौर में एक सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी। उन्होंने यहां संवाददाताओं के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अलगाववाद से आतंकवाद को जोड़कर देखा जा रहा है, जो कि गलत है।
 
उन्होंने कहा आज देश को एकजुट होने की जरूरत है। महाजन ने महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उनका कार्य सदस्य द्वारा प्रस्ताव संज्ञान में लाये जाने पर सदन के सामने रखना है। उन्होंने बताया प्रस्ताव सदन की सहमति से पारित होते हैं। इसी प्रकार महिला आरक्षण विधयेक पारित कराये जाने के संबंध में प्रस्ताव यदि उनके संज्ञान में लाया जाएगा, तब प्रकिया अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने विधेयक को लेकर उनकी राय संबंधी सवाल का जवाब नहीं दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »