26 Apr 2024, 08:46:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

ट्रक ने बच्ची को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 1:38PM | Updated Date: Aug 14 2017 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय के समीप सागर मार्ग पर आज एक ट्रक ने छह वर्षीय एक बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भींड ने जमकर बबाल मचाया। वहीं पुलिस प्रशासन ने नोएन्टी जोन में ट्रक के प्रवेश करने पर एक आरक्षक कुलदीप को निलंबित कर दिया है।

 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुभाष नगर की एक बालिका द्रोपदी सुबह अपनी मां के  साथ मंदिर जा रही थी। उस दौरान सागर से इंदौर जा रहे ट्रक ने एक स्कूल के सामने बच्ची को रौंद दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्याएं लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया और उसके  कांच फोड डाले तथा ड्राइवर को नीचे उतारकर जमकार लात घूंसे से पिटाई कर दी। बमुश्किल पुलिस उसको लोगों से बचाकर थाने ले आई। सिविल थाना पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जप्त कर लिया है।
 
पुलिस  अधीक्षक व्हीके सिंह चौहान ने बताया कि सुबह करीबन नौ बजे के आसपास हुई इस घटना के मद्देनजर नोएंट्री जोन मे ट्रक  आने पर इस नोएंट्री जोन के  आरक्षक कुलदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया  गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में स्कूल   होने के कारण यहां स्कूल समय मे यातायात व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »