27 Apr 2024, 08:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

हिस्सा मांगने पर विधवा महिला को निर्वस्त्र कर घर से निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 4:37PM | Updated Date: Aug 13 2017 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर विकासखंड के ग्राम ताल का पुरा में एक विधवा महिला को उसके ही देवर व जेठ ने पहले निर्वस्त्र किया और पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। विधवा महिला अपने पति के निधन के बाद अपने देवर, जेठ से अपने पति के हिस्से की जमीन मांग रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम ताल का पुरा निवासी 50 वर्षीय महिला के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। विधवा महिला के कोई संतान भी नहीं है, उसके पति के हिस्से में करीब 12 बीघा जमीन है, जो कि देवर रतन सिंह और जेठ सिन्नेर उसे देना नहीं चाहते हैं। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसका राशन कार्ड और मतदाता सूची से नाम भी कटवा दिया है।
 
कल विधवा महिला रामरती ने अपने देवर और जेठ से अपनी जमीन का हिस्सा मांगा। इस पर देवर-जेठ ने महिला की मारपीट कर उसे निर्वस्त्र कर घर से बाहर निकाल दिया। घर के बाहर मौजूद लोगों ने निर्वस्त्र महिला के बदन पर कपड़े डाले। इसके बाद महिला ने अटेर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। अटेर पुलिस ने रामरती की फरियाद पर जेठ सिन्नेर सिंह और देवर रतन सिंह भदौरिया निवासी ताल का पुरा के विरुद्ध मामला कायम कर लिया है। दोनों आरोपी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »