26 Apr 2024, 18:51:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

नशेड़ी पति ने कुल्हाडी मारकर की पत्नी की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 7:37PM | Updated Date: Jul 23 2017 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम रिजौदा में आज एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नि की गर्दन पर  कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी पति रामबाबू यादव ने अपनी पत्नी विमलेश यादव (40) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी और आदतन बदमाश था जिसके खिलाफ आरोन थाने में प्रकरण दर्ज है।
 
घटना के बाद मृतका के पिता कन्हैंया लाल यादव ने बताया कि उनका दामाद आए दिन उनकी बेटी से नशे के लिए पैसे की मांग करने के साथ ही झगड़ा करता था। ऐसी मिलीजुली प्रतिक्रिया आरोपी के पिता जोतसिंह यादव ने गुना अस्पताल में जाहिर की। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »