26 Apr 2024, 12:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

शिवराज के हाथों सम्मानित अफसर 12 लाख नगद व 10 लाख का सोना लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 10:14PM | Updated Date: Jun 28 2017 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के निगम कमिश्नर संजय कथूरिया को लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को 12 लाख रुपए नगद और एक किलो सोना रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

 
कमिश्नर ने मांगे थे 40 लाख 
रीवा लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक ने बताया कि कथूरिया को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। निगम कमिश्नर ने भरहुत नगर स्थित डॉ राजकुमार अग्रवाल के दो मंजिला मकान को तोड़ने के आदेश दिए थे। मकान तोड़ने की कार्रवाई रोकने के लिए कथूरिया ने डॉ अग्रवाल से 40 लाख रुपए नगद और एक किलो सोना मांगा था।
 
डॉ अग्रवाल ने इसकी शिकायत लोकायुक्त को की थी। इसकी एक किस्त के तौर पर 12 लाख रुपए और एक किलो सोना देना तय हुआ। जब संजय कथूरिया सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में शिकायतकर्ता से 12 लाख रुपए नगद और तीन बिस्किट के रूप में एक किलो सोना (कीमत 10 लाख) रुपए ले रहा था तभी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया।
 
सीएम शिवराज कर चुके है सम्मानित
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस अधिकारी को उज्जैन सिंहस्थ मेले में बेहतर सर्विस के लिए सम्मानित कर चुके हैं। फिलहाल ये अफसर सतना में निगम कमिश्नर के तौर पर पदस्थ है। 
 
डॉक्टर को दिया था नोटिस
बताया जाता है कि राजकुमार अग्रवाल का निजी अतिक्रमण नहीं हटाने के एवज में निगम आयुक्त ने 50 लाख रुपए की मांग की थी। इसमें 40 लाख रुपए नकद और दस लाख रुपए का सोना देने की बात कही गई थी। नगर निगम की तरफ से डॉक्टर अग्रवाल को नक्शे के मुताबिक निर्माण कार्य नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया था। 
 
नियम विरुद्ध बना है भवन
कथुरिया इंदौर में अपर आयुक्त रह चुके हैं। लोकायुक्त डीएसपी देवेश पाठक ने पूरे मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार शाकुंतलम नर्सिंग होम राजकुमार अग्रवाल दंपति का है। इनका भतहुत नगर में पुराने आरटीओ बिल्डिंग में सिटी नर्सिंग कॉलेज भी है। इस भवन को गिराने का निगम की पुरानी परिषद प्रस्ताव पारित कर चुकी है। नियम विरुद्ध तरीके से बने इस भवन को गिराने का मामला लंबित है। लोकायुक्त की टीम ने आयुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस दौरान बड़ी कार्रवाई को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »