27 Apr 2024, 04:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पत्‍नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 3:07PM | Updated Date: Mar 24 2017 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्‍यप्रदेश। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के अवैध संबंधों पर विरोध जताने पर उसकी पत्नी ने देवर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार विजयपुर कस्‍बें में रहने वाले राम अवतार शाक्य की पत्नी के उसके छोटे भाई से अवैध संबंध को लेकर राम अवतार ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसको दूर रहने की समझाइश दी थी। इसको लेकर बुधवार-गुरुवार की रात सोते समय देवर और भाभी ने रामअवतार की कुल्हाड़ी के वार से हत्या कर दी। इसके बाद इन दोनों ने उसकी लाश को मुख्य मार्ग पर फेंक कर इसे दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया।
 
सूत्रों ने बताया की देर रात पुलिस गश्त की टीम ने ये लाश बरामद की और इसको किसी अज्ञात वाहन से टकराने का मामला माना। लेकिन शुक्रवार को दोपहर में जब पुलिस ने रामअवतार के छोटे भाई महेंद्र के जूते पर खून के दाग देखकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने उसकी भाभी सविता के साथ मिलकर उसकी हत्या की बाद कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »