27 Apr 2024, 09:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर के पहले कलेक्टर रहे ठा. नारायण सिंह का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2017 10:44AM | Updated Date: Feb 23 2017 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। जिले के पहले कलेक्टर और सीनियर आईएएस ठा. नारायणसिंह का बुधवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पीपल्याहाला मुक्तिधाम पर किया गया। मुख्याग्नी बडे बेटे ठा. नित्ररंजन सिंह ने दी। सिंह के निधन पर मप्र शासन की ओर से कलेक्टर पी. नरहरि ने ओल्ड पलासिया स्थित निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 
सिंह का जन्म 1916 में हुआ था। इनके पिता ठा. रामसिंह किला अमरगढ़ के जागीरदार रहे हैं। 1923 से 33 तक इंदौर के डेली कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने लंदन से एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की। वे 1951 में आईएएस हुए और इंदौर सहित विभिन्न जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दी। 
 
1974 में वे जबलपुर संभागायुक्त के रूप में सेवनिवृत्त हुए थे। इनके परिवार के सदस्य  विदेश में भी विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। परिवार के सदस्य रवींद्रसिंह परमार इंदौर हाई कोर्ट में एडवोकेट हैं। अंतिम यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी व अन्य शामिल हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »