26 Apr 2024, 23:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: करंट लगने से एक महिला और एक युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 1:44PM | Updated Date: Jan 22 2017 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के किनारे स्थित सकरिया गांव के पास सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सकरिया गांव की निवासी पर्वती गौड (32) सुबह 7 बजे शौच के लिए खेत में गई थी। इसी समय वह खेत में गिरे 11 केवी लाइन के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई।

उसकी चीख पुकार सुनकर राजेन्द्र सिंह (35) ने उसे बचाने का प्रयास किया और वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस हादसें में दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल ले गयी। दोनों मृतकों के शव का पोटस्मार्टम अभी किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »