26 Apr 2024, 15:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

उज्जैन में 12 सौ करोड़ के विकास कार्यों की घोषणाः सीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 12:19PM | Updated Date: Sep 1 2015 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। गरीबों और असहाय लोगों के दर्द को भलीभांति समझने वाले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मप्र में गरीबों की आंखों में आंसू नहीं आने देंगे। मुझे कमजोर और गरीब की चिंता 24 घंटे रहती है और उन्हीं के लिए इतनी मेहनत करता हूं।

सोमवार को उज्जैन  नगर निगम  के शपथ ग्रहण समारोह में में सीएम ने यह बात कही। उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारयों को बधाई देते हुए उज्जैन के लिए अपना खजाना खोल दिया। सीएम ने उज्जैन शहर का विकास करने के लिए 1230 करोड़ रुपए की सौगात दी।  

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का पिटारा खोला। शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए 132 करोड़ रुपए के साथ ही सीवरेज के 645 करोड़ रुपए और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 45 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उज्जैन महापौर मीना जोनवला को नसीहत देते हुए कहा कि आप को शहर के विकास के लिए दिन रात काम करना पड़ेगा। 

जनता भावनाओं को आहत नहीं करना है। मंच पर सीएम शिवराज का बच्चों के प्रति उदार रवैया एक बार फिर देखने मिला। जहां सीएम शिवराज के पास एक बच्ची आई, जो बोलने में असमर्थ थी। सीएम ने उसे पास बुलाया और कलेक्टर को उसकी समस्या समझकर उचित कदम उठाने के निर्देश उन्होंने कहा कि देवास गेट को जनभागीदारी से विकसित किया जाएगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »