27 Apr 2024, 08:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता की सेवा ही मेरा उद्देश्य : ज्योतिरादित्य सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 10:09AM | Updated Date: Feb 15 2020 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि जनता की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है तथा उनकी राजनीति भी जनता की सेवा के लिए है। सिंधिया ने कल शाम जिले के कोलारस में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परता से कार्रवाई कर रही है। ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ तथा जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से जनता के बीच जाकर जनता की समस्याएं दूर करने के लिए काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सिंधिया के साथ प्रदेश सरकार के चार मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसीराम सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं डॉ प्रभुराम चौधरी ने जनता की समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच पी वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »