27 Apr 2024, 00:47:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार और कंटेनर भिडंत में पांच की मौत, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 11:54AM | Updated Date: Nov 17 2019 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में आज कार और कंटेनर की भिड़ंत में पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक बच्ची घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंजड़ ठीकरी मार्ग पर ग्राम मंडवाड़ा के समीप सुबह कार और कंटेनर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और एक बच्ची घायल हो गयी। मृतकों की पहचान अंजड़ निवासी अकील मिर्जा (32), उनकी पत्नी कौशर (30) , दो वर्षीय पुत्री माहेरा, मुबारिक शेख (42) तथा मुबारिक की पत्नी सुल्ताना बी के रूप में हुई है। अकील की 4 वर्षीय पुत्री साफिया को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजड़ निवासी अकील मिर्जा का परिवार खरगोन जिले के कसरावद एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहा था। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »