27 Apr 2024, 09:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

परम्परागत और सोशल मीडिया दोनों मिलकर पत्रकारिता को दें नये आयाम : प्रियव्रत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:47AM | Updated Date: Nov 17 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के उर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि परम्परागत और सोशल मीडिया दोनों मिलकर पत्रकारिता को नये आयाम दें। परम्परागत और सोशल मीडिया अलग-अलग नहीं हो सकते हैं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक और सहयोगी होकर कार्य कर सकते हैं। सिंह ने यहां आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में 'सोशल मीडिया बनाम परम्परागत मीडिया’ पर सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। पत्रकारिता जगत में भी यह बदलाव दिखायी दे रहा है। सोशल मीडिया से सूचनाओं और समाचारों का तेजी से प्रसार हो रहा है। सोशल मीडिया को विश्वसनीय बनाने के लिये अभी और काम किया जाना जरूरी है। कार्यक्रम में भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा कि सोशल मीडिया के आने से पत्रकारिता हर हाथ में आ गयी है। सोशल मीडिया में गलत और भ्रामक जानकारी पर कैसे अंकुश लगे, हम सबको मिलकर यह सोचने की जरूरत है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »