27 Apr 2024, 06:12:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

25 से 29 अक्टूबर तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:29AM | Updated Date: Oct 20 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर 25 से 29 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवधि में किसी भी लाइन अथवा उप केन्द्र में रख-रखाव और निर्माण कार्य के लिए शटडाउन नहीं किया जाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऊर्जा मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी उप केन्द्रों, फ्यूज ऑफ कॉल सेंटर तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निराकरण करें। सभी रख-रखाव एवं निर्माण कार्य 25 अक्टूबर से पहले समाप्त करना सुनिश्चित करें।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »