28 Mar 2024, 14:28:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर की गई 'वेट' वृद्धि अस्थाई है : मोहंती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 5:24PM | Updated Date: Oct 9 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एस आर मोहंती ने राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाये गये 5 फीसदी मूल्य वर्धित कर (वेट) पर स्पष्टीकरण देते हुये आज कहा कि 'वेट' में की गयीं वृद्धि अस्थायी है। मोहंती ने आज यहां मेग्नीफिसेन्ट मध्य प्रदेश (एमएमपी) -2019 की जानकारी दिए जाने के उद्देश्य से आयोजित एक प्रेसवार्ता में देश मे सर्वाधिक मंहंगे पेट्रोल-डीजल विक्रय के प्रश्न का उत्तर देते हुये कहा कि भविष्य में स्थितियां सामान्य होने पर राज्य सरकार 'वेट' कम कर राहत दे सकती है।
 
मोहंती ने प्रदेश में अतिवर्षा से निर्मित संकट पर प्रकाश डालते हुये बताया कि मध्यप्रदेश में इस बार 146 प्रतिशत वर्षा हुयीं है। उन्होंने बताया अतिवर्षा की वजह से प्रदेश की लाखो हैक्टेयर कृषि भूमि नुकसान के प्रभाव में है। उन्होंने कहा लगभग 16 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य सचिव ने कहा कि इस नुकसान की भरपाई कहीं न कहीं से करनी होगी। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में जो बाढ़ राहत के लिए प्रयास किये जा रहे है उसमें प्रदेश की जनता को मदद करनी चाहिए। उन्होंने दोहराया स्थितियां सामान्य होने पर राज्य सरकार 'वेट' कम करने का निर्णय ले सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »