20 Apr 2024, 19:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पारिवारिक विवाद के चलते निशक्त पिता की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 5:37PM | Updated Date: Jul 21 2019 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम बंहूर में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने लकवाग्रस्त पिता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार तेर सिंह ने अपने लकवाग्रस्त पिता जोगड़ा की कल धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।
 
बिस्टान की नगर निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि स्वभाव से  चिड़चिड़े तेर सिंह की अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भी दुर्व्यवहार करने की प्रवृति थी और वह कोई काम भी नहीं करता था।
 
कल वह अपने से अलग रह रहे पिता के घर गया और किसी बात के आगे बढ़ जाने पर उसने खटिया पर लेटे नि:शक्त पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।  घटना के दौरान खेत पर काम कर रहे अन्य सदस्यों ने लौटने पर जोगड़ा को मृत अवस्था में पाये जाने पर पुलिस को सूचना दी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »