27 Apr 2024, 09:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में जनता ने कांग्रेस को और मोदी को देश के लिये चुना है-पटवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 7:45PM | Updated Date: May 24 2019 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने आज आम चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार को स्वीकारते हुये कहा प्रदेश के परिपेक्ष्य में जनता ने हमें और देश के लिये नरेंद्र मोदी को चुना है। पटवारी ने आज यहाँ अपने गृह नगर इंदौर में एक प्रेस वार्ता में सूबे की कांग्रेस सरकार को गिराने की जारी अटकलों के प्रश्न पर आरोप लगाते हुये कहा यहां विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा भाजपा प्रदेश में मिली हार को पचा नही पा रहीं है। यही वजह है कि नौकरशाहो में वे अस्थिरता का भय कायम करके हमारी सरकार को लोकहितैषी काम करने से रोकना चाहती है।

उन्होंने कहा प्रमुख विपक्षी दल भाजपा को मध्यप्रदेश के परिपेक्ष्य में कांग्रेस को मिले जनादेश का सम्मान करना चाहिये। जैसे हम उन्हें केंद्र में मिले जनादेश का सम्मान कर रहें है। उन्होंने उनके गृह नगर में कांग्रेस को मिली सबसे बड़ी हार के चलते उनके इस्तीफा के संदर्भ में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में कहा मंत्री बनाना अथवा मंत्री पद से हटाना मुख्यमंत्री कमलनाथ के अधिकार क्षेत्र का मामला है। इस संबंध में उनका जो भी निर्णय होगा वो मुझे मान्य होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘‘चौकीदार चोर है’’ के नारे से चुनाव में क्या नुकसान हुआ के प्रश्न पर पटवारी ने कहा हार के सौ कारण हो सकते है। उनमें से हो सकता है एक कारण ये भी रहा हो। उन्होंने कहा शत प्रतिशत हममे बहुत सी कमिया रहीं होगी। जिसकी वजह से जनता ने हमे नकार दिया है।

उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘‘जन जागरूकता ही राष्ट्रवाद है’’ विचार का जिक्र करते हुये कहा हम प्रियंका गांधी के इस विचार को लोगो के बीच पहुँचाने में विफल रहें। उन्होंने इंदौर लोकसभा से निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों को जीत के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा सभी राजनेताओ का मुख्य कर्म देश की प्रगति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब हम सबके प्रधानमंत्री है मिलजुलकर राष्ट्र की प्रगति के लिये काम करेंगे। जनता ने हमे प्रदेश के लिये और भाजपा को देश के लिये चुना है। उन्होंने इंदौर की जनता और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »