27 Apr 2024, 08:48:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड के सागर संभाग की चार संसदीय सीट पर भाजपा की हैट्रिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 4:33PM | Updated Date: May 24 2019 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड के सागर संभाग में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने चारों सीटो पर जीत दर्ज कराते हुए  हैट्रिक बनाई है। वर्ष 2008 मे परिसीमन के बाद से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सागर, दमोह, टीकमगढ और खजुराहो में अपनी जीत दर्ज कराते आ रहे हैं। 2009 के चुनाव में सागर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह ने जीत  हासिल की थी। दमोह से शिवराज सिंह लोधी, टीकमगढ से डॉ वीरेंद्र कुमार और खजुराहो से जितेंद्र सिंह बुंदेला सांसद चुने गए थे।
 
2014 के चुनाव में सागर संसदीय क्षेत्र से लक्ष्मीनारायण यादव, दमोह से प्रहलाद पटेल, टीकमगढ से डॉ वीरेंद्र कुमार और खजुराहो से नागेंद्र सिंह सांसद बने।इस बार के चुनाव में सागर संसदीय क्षेत्र से राजबहादुर सिंह, दमोह से प्रहलाद पटेल, टीकमगढ से डॉ वीरेंद्र कुमार और खजुराहो से बीडी शर्मा सांसद चुने गए हैं। टीकमगढ सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से  डॉ कुमार ने लगातार तीसरी बार साढे तीन लाख के अंतर से जीत हासिल की है।
 
वही दमोह से पटेल लगातार दूसरी बार  साढे तीन लाख से अधिक के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। हाल ही संपन्न लोकसभा चुनाव के घोषित परिणाम मे चारों सीटो पर जीत का अंतर तीन लाख से ऊपर रहा है। सागर संसदीय क्षेत्र  मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजबहादुर सिंह ने तीन लाख से अधिक के अंतर से जीत हासिल कर नया इतिहास रचा है।वहीं खजुराहो से बीडी शर्मा ने लगभग पांच लाख के अंतर से जीत हासिल की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »