26 Apr 2024, 21:41:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकसभा चुनाव रिजल्‍ट LIVE - भोपाल में दिग्विजय सिंह से आगे साध्वी प्रज्ञा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 8:58AM | Updated Date: May 23 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। देश की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक भोपाल के नतीजे पर पूरे देश की नजर है और शुरुआती रुझान में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे निकलती दिख रही हैं। उनका मुकाबला मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से था। पूरा चुनाव हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ा गया और शुरुआती तस्वीर प्रज्ञा ठाकुर के पक्ष में जाती दिख रही है। यही वजह थी कि 21 पहर के मौन व्रत के बाद साध्वी पहली बार सामने आईं तो उनके मुंह से जय श्रीराम का नारा निकला। इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 44 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। मतगणना में मिल रही बढ़त पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल की जनता का आभार माना है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »