26 Apr 2024, 18:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में एक परिवार के 38 लोगों ने वोट किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:48AM | Updated Date: May 20 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में आज मतदान को लेकर मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला, यहां एक ही परिवार के 38 सदस्य एक साथ मतदान करने पहुंचे। इस दौरान एक दुल्हन ने बग्गी से पहुंचकर मतदान कर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। तो एक तीन फिट उंचाई की 54 वर्षीय महिला ने वोट देकर लोगो को प्रेरित किया।  उधर अमेरिका में नौकरी कर रहीं एक युवती ने इंदौर पहुंचकर मतदान कर, मतदान की महत्ता के बारे में देशवासियो को सन्देश दिया। पहला अकल्पनीय दृश्य सुबह चंद्रावतीगंज में देखने को मिला। यहां रहने वाले ठाकुर परिवार के 38 सदस्यों ने एक साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। मतदान को उत्साह पूर्वक बनाता परिवार ढ़ोल ताशे के साथ मतदान केंद्र  पहुंचा।

ठाकुर परिवार के मुखिया कन्हैयालाल ठाकुर ने मीडिया से कहा, मतदान है महादान, देश के लिए किया गया कार्य हैं पुण्य सामान। इसी प्रकार दोपहर होते गर्मी का पारा चढ़ रहा था, लेकिन महू निवासी साक्षी ठाकुर ने तो जैसे मीलों की दूरियों का सफर तय कर मतदान करने की ठान राखी थी। साक्षी वर्तमान में अमेरिका में नौकरी कर रही है। मतदान के लिए ही वे विशेष रूप से महू आई और आज उन्होंने परिजनों के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। साक्षी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और प्रत्येक भारतीय को वोट अवश्य देना चाहिए। चंद्रलोक कालोनी में मात्र तीन फीट हाइट वाली विनीता मेहता ने मतदान किया। विनीता ने मतदान के बाद कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »