27 Apr 2024, 09:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पन्ना : बीएसएनएल कार्यालय में भीषण आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 2:07PM | Updated Date: Apr 19 2019 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में आज दोपहर अचानक आग भड़क उठी। अग्निशमन सूत्रों ने बताया कि देखते देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की खबर लगते ही कुछ ही देर में फायर बिग्रेड व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से कार्यालय परिसर में सामान का भारी नुकसान होने की खबर है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घटना की पड़ताल की जा रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »