26 Apr 2024, 15:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए किसानों से दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन दोनों को ही धोखा दिया।
शिवराज सिंह चौहान आज यहां भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कर्जमाफी की मंशा नहीं थी, इसलिए पहले किसानों से लाल-पीले फॉर्म भरवाए और अब आदर्श आचार संहिता का बहाना लेकर कर्जमाफी टाल दी है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद से भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध जोरों पर हैं। तबादला उद्योग के जरिए सरकार में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद किसान, युवा, गरीब सभी सड़क पर खड़े हैं और सरकार गायब है।
शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि पूरी दुनिया पुलवामा के बाद हुई एयर स्ट्राइक पर भारत को शाबाशी दे रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता सबूत मांग रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »