26 Apr 2024, 20:38:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवपुरी : सड़क हादसे में मां-बेटा की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 11:34AM | Updated Date: Feb 23 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कोटा-कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर विद्युत वितरण कंपनी के शिवपुरी कार्यालय में पदस्थ उप महाप्रबंधक की कार पलटने से उनकी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। सुरवाया पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा कल दोपहर ग्राम खुटैला के पास हुआ। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक राहुल साहू अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होकर झांसी से शिवपुरी लौट रहे थे। रास्ते में एक गाय के अचानक सामने आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में उनकी कार पलट गई। उनके पुत्र रिदान ने वहीं दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी नेहा साहू (30) ने ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में साहू स्वयं भी घायल हुए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »