27 Apr 2024, 07:21:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

लोकसभा चुनाव बाद बदलेगी रेत खनन नीति: जायसवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 9:40PM | Updated Date: Feb 22 2019 9:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीधी । मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने राज्य की पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा बनाई गई नई रेत खनन नीति दोष पूर्ण बताते हुए आज कहा कि इसे लोकसभा चुनाव के बाद बदल दिया जायेगा। बतौर प्रभारी मंत्री यहां पहुंचे श्री जायसवाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान यहां कही। इसके पहले मीडिया से चर्चा करते हुये उन्होंने पंचायतों को रेत खदान आवंटन के लिये भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई नई रेत खनन नीति पर कई सवाल खड़े किये। उन्होंने पंचायतों को आवंटित रेत खदान पर सवाल खड़े करते हुये कहा कि कहीं न कहीं ये दोष पूर्ण हैं, क्योंकि पंचायतों के पास संसाधनों का अभाव है और खदानों में दलालों का प्रभाव है।
 
खनिज मंत्री ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को सरलता से उचित दर में रेत उपलब्ध कराने व रेत खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने का दम भरते हुए भाजपा सरकार नई रेत खनन नीति बना पंचायतों को रेत खदान आवंटन किया था। जो नाममात्र के लिए पंचायतों को आवंटित हुई। इनका संचालन आज भी रेत खनन माफियाओं द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंचायतों को आवंटित खदानों की जांच कराई जायेगी। साथ ही दोष पूर्ण इस प्रणाली पर रोक लगाने की कर्रवाई कर लोकसभा चुनाव बाद नई रेत खनन नीति बनाई जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »