27 Apr 2024, 00:57:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

छेड़खानी से परेशान 10वीं की छात्रा दूसरी मंजिल से कूदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 1:55PM | Updated Date: Feb 19 2019 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छेड़खानी से बचने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाली 10वीं की छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोलार पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
 
पुलिस सूत्रों ने परिजन के हवाले से बताया कि स्थानीय निवासी किशोरी (17) कल रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर में थी। इसी दौरान कॉलोनी के ही दो युवक योगेश गौर और प्रकाश गौर उसके घर में घुस आये और किशोरी से अश्लील हरकत कर उसे परेशान करने लगे।
 
आरोप है कि जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और किशोरी को घर से उठा कर ले जाने की धमकी दी। आरोपियों की इस हरकत से तंग आकर किशोरी ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के होश में आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »