27 Apr 2024, 00:30:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऐसा ब्रेकअप जिसका उम्रभर रहता है दर्द, दिल को पहुंचाता है नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 6:37PM | Updated Date: Oct 11 2017 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किसी रिलेशनशिप में जाना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल है उस रिलेशनशिप को तोड़ना। क्या आप जानते हैं कि ब्रेकअप ज्यादा तकलीफदेह होता है आपका रिश्ता जब बोझ बनने लगे तो रिलेशनशिप को खत्म करने से अच्छा कुछ नहीं होता। अगर आपको लगता है कि आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में वो खूबसूरती नहीं रही तो इसे आगे बढ़ाने में कोई समझदारी नहीं है। ब्रेकअप बहुत तकलीफदायक होता है। कुछ ऐसे ब्रेकअप भी होते है जिनका दर्द उमरभर रहता है।

पर्सनैलिटी ऐंड सोशल साइकॉलजी की एक रिसर्च के मुताबिक किसी और के लिए अपने रिलेशनशिप को तोड़ देना सबसे ज्यादा तकलीफदेह होता है। जिसे कम्पैरिटिव रिजेक्शन कहते हैं। अगर आप ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आपका ब्रेकअप क्यों हो गया तो यकीन मानिए आप इस सदमें से लंबे समय तक उपर नहीं पाते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »