27 Apr 2024, 03:40:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत गांव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2017 9:29AM | Updated Date: May 17 2017 9:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घूमने के लिए लोग हिल स्टेशन या विदेश जाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग छोटे शहर या गांव में घूमना पसंद नहीं करते, लेकिन भारत देश में कई ऐसे गांव हैं, जो काफी खूबसूरत हैं और वहां घूमने से मन कोे शांति और सुकून मिलता है। कर्नाटक में एक हम्पी गांव है, जो पर्यटन स्थल के तौर पर मशहूर है। लोग यहां दूर-दूर से घूमने आते हैं। इन गर्मियों अगर आप भी कहीं बाहर छुट्टियां मनाने जाना चाहते हैं, तो ऐसी जगह जरूर जाएं।  
 
मॉलिंनॉन्ग, मेघालय 
मेघालय में एक मॉलिंनॉन्ग नाम का छोटा-सा गांव है, जो शिलॉन्ग से 90 किलोमीटर दक्षिण की ओर है। इसे 2003 में एशिया के सबसे स्वच्छ गांव का अवार्ड मिला है। यहां का लिविंग रूट्स ब्रिज पेड़ों की जड़ों से बना है, जो देखने में ही अद्भुत लगता है। लोगों का कहना है कि यह ब्रिज 1000 साल पुराना है। लोग यहां ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए आते हैं और यहां पर खूबसूरत वॉटरफॉल भी बना है। पर्यटक यहां अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक घूमने के लिए जा सकते हैं।
 
मलाना, हिमाचल प्रदेश
हिल स्टेशन घूमने का शौक है, तो इस बार हिमाचल प्रदेश के मलाना गांव में जाएं। मलाना कुल्लू घाटी का एक गांव है, जहां न केवल कमाल का नजारा देखने को मिलता है, बल्कि  ताजी और स्वच्छ हवा भी मिलेगी। यहां जाने का बेहतरीन समय मार्च से जून और सितंबर से अक्टूबर तक का है।
 
मुन्शियारी, कुमाऊं
कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों के साथ लगे इस गांव का नाम मुन्शियारी है, जिसके चारों तरफ बर्फ के पहाड़, घने जंगल और बहती गौरीगंगा नदी है। प्रकृति का यह नजारा देखते ही बनता है। मुन्शियारी दिल्ली से 650 किलीमीटर दूरी पर है और यहां जाने के लिए मार्च से लेकर जून तक का समय सबसे बेहतरीन है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »