26 Apr 2024, 12:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

चेहरे के मस्सों को करें दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 12:00PM | Updated Date: Dec 2 2016 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लड़कियां अपने चेहरे की खूबसूरती का बहुत ख्याल रखती हैं। फेस पर अगर छोटा सा पिंपल भी निकल जाए, तो परेशान हो जाती हैं और अगर चेहरे पर मस्सा निकल जाए, तो सुंदरता में दाग लग जाता है।

मस्से आमतौर पर स्किन की ऊपरी परत पर होते हैं। इसे हटाने के लिए कई बार डॉक्टर से भी ट्रिटमेंट करवाना पड़ सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इसे हटाया जा सकता है। 

लहसुन

लहसुन पिग्मेंट्स को नष्ट करके मस्सों को उभरने से रोकता है। लहसून को पेस्ट हर रोज मस्से पर लगाने से 5 दिन में मस्सा घटना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे खत्म हो जाता है।

काजू

चेहरे पर या शरीर पर अगर काले रंग के मस्से उभर आएं हो, तो काजू के छिलकों का लेप लगाने से ये साफ हो जाते हैं।

चूना और घी

दोनों को बराबर मात्रा में अच्छे से मिक्स कर लें और दिन में 3-4 बार मस्सों पर लगाएं। ध्यान रखें की यह स्किन पर नही लगने चाहिए। इससे मस्से जड़ से हट जाएंगे।

कैस्टर आॅयल

यह बहुत ही गुणकारी तेल है। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। रोजाना मस्सों पर इसके इस्तेमाल से मस्से धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं। आप इसमें बेकिंग पाउडर भी मिला सकते हैं।

प्याज का रस

प्याज का रस दाग-धब्बों को हल्का करने में मददगार है। इसके मस्सों पर इस्तेमाल से धीरे-धीरे गलकर खत्म हो जाएगा।

एलोवेरा 

एलोवीरा के जैल के चेहरे पर नियमित इस्तेमाल से मस्से छड़ने लगते हैं।

बी कॉम्पलेक्स

खाने में बी कॉम्पलेक्स, विटामिन ए, सी, ई जैसे आहार खाने से इस परेशानी से छुटकार मिल सकता है।

मौसमी का रस

मौसमी का ताजा रस मस्से पर लगाकर ऊपर से इसे कॅवर कर लें। दिन में 3-4 बार ऐसा करने से मस्से गायब हो जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »