26 Apr 2024, 15:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बच्‍चों के लिए मस्‍ती के बेहतर ऑप्‍शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2015 4:32PM | Updated Date: Jun 23 2015 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पैरेंट्स को शिकायत होती है कि बच्‍चे घर में बैठकर टीवी, मोबाइल, विडियो गेम्‍स आदि पर वक्‍त बिताते हैं क्‍योंकि वे इतनी गर्मी में बाहर जा नहीं सकते तो ऐसे में हम इन्‍हीं चीजों के जरिए बच्‍चों को बेहतर ऑप्‍शन दे सकते है। बच्‍चों को कुछ दिलचस्‍प प्रॉजेक्‍ट दे सकते हैं। 
 
मसलन अपने घर के आसपास रहनेवाले ऐसे बच्‍चों की लिस्‍ट बनाना, जो स्‍कूल नहीं जाते और यह लिखना कि क्‍यों नहीं जाते।
 
आसपास काम करने वाले बाल मजदूरों की लिस्‍ट बनाना। 
 
कितने घरों में लड़कियां स्‍कूल नहीं जातीं, यह नोट करना। 
 
कहां पानी बर्बाद हो रहा है, उसकी जानकारी जमा करना। वॉटर हार्वेस्टिंग, पब्लिक हेल्‍‍थ, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ऐंटि-स्‍मोकिंग, ऐटिं-करप्‍शन से संबंधित प्रॉजेक्‍ट बनाना। 
 
अपने दोस्‍तों की खने और सोने की आदतों की जानकारी लिखना। इस तरह के प्रॉजेक्‍ट बच्‍चे में जागरू‍कता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें जिम्‍मेदारी का भाव भी पैदा करती है। 
 
रोजाना अखबार में से कुछ हेडलाइन और उनके बारे में लिखना। टीवी पर न्‍यूज सुनकर मेन खबरें बताना।
एक्टिविटी बुक्‍स में पेंटिंग या दूसरी एक्टिविटी।
 
ग्‍लोब या एटलस में देश या राज्‍यों और उनकी राजधानियों की तलाश, खासियत के आधार पर किसी जगह की तलाश। ऐसे बच्‍चों को लगेगा कि दुनिया उनके कमरे में है।
 
बच्‍चों को पोधे लगाने के लिए प्रेरित करे इससे इनमें अभी से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी।
 
खुद की डिक्‍शनरी तैयार करना।
 
आसपास के बच्‍चों के साथ मिल कर अपना एन्‍वायरमेंट क्‍लब बनाना।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »