26 Apr 2024, 08:16:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

Blue Pottery से घर को दें रॉयल लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2017 2:49PM | Updated Date: Jul 20 2017 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंटीरियर डेकोरेशन के बिना खूबसूरत घर को कंम्लीट लुक नहीं मिल पाता है, बेशक वह कितना ही बड़ा और मॉडर्न तरीके से क्यों ना बना हो। लिविंग रूम, किचन, दीवारों और बरामदे में अगर डेकोरेशन के लिए कुछ ना रखा जाए तो घर खाली-खाली सा दिखाई देता है। डेकोरेशन की हर चीज घर में अपनी खास भूमिका निभाती है। जहां दीवारों की रंगत कलरफुल वॉलपेपर, फोटोफ्रेम या अन्य शो पीस से बदलती हैं, उसी तरह बैडरूम में लगे बैड, कीचन में रखी क्रॉकरी, गार्डन में लगे डिजाइनर फ्लावर पॉट इन्हें अट्रेक्टिव व परफेक्ट व कंम्लीट बना देते हैं। 
 
फैशनेबल आउटफिट्स की तरह इंटीरियर में बहुत सारी चीजें ऐसी है जो एवरग्रीन हैं। उन्हीं में से एक है ब्लू पॉटरी। नीली मिट्टी से बने बर्तनों के साथ इंटीरियर डेकोरेशन की चीजें भी काफी पसंद की जाती है। ब्लू पॉटरी में सफेद और नीले रंग का सुमेल देखने को मिलता है, जिसमें मुख्य नीले रंग को विशेषता दी जाती है जो उभर कर बाहर आता है। आजकल सफेद के अलावा पीले के साथ नीले का कंट्रास्ट भी पसंद किया जा रहा है।

कैसे जन्मी ब्लू पॉटरी कला
- भारत के कोने कोने में आपको कला के असंख्य प्रकार देखने को मिल जाएंगे। आर्ट और क्राफ्ट में राजस्थान का मुख्य योगदान है। यहां की खूबसूरत कला लोगों में लोकप्रिय होने की बहुत सारी वजहें भी है। ट्रेडीशनल आर्ट ब्लू पॉटरी के लिए जयपुर काफी फेमस है। 
 
- वैसे ब्लू पॉटरी राजस्थान की मूल कला नहीं है। भारत में इसका प्रचलन मुगलकाल में अफगानिस्तान के जरिए हुआ हालांकि लगभग 4 हजार वर्ष पहले मिस्त्र में खुदाई के समय कुछ ऐसे पात्र मिले थे जिनमें एक विशेष प्रकार की मिट्टी की चीजें कलात्मक ढंग से बनाई हुई थीं। इसी खुदाई में मिली ब्लू पॉटरी को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया। भारत के जयपुर में ब्लू पॉटरी कला के जन्म का श्रेय महाराजा रामसिंह को जाता है। उन्होंने ही इसे सीखने के लिए अपने दो कारीगरों को दिल्ली के कारीगर मोला कुम्हार के पास भेजा था। वहीं से आज यह कला विकसित रूप में सामने आ पाई है। 
 
- इसे बनाने में पिसे हुए ग्लास, क्वाटर्ज पत्थर पावडर, गोंद, पानी, बोरेक्स और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसकी खास केयर करनी पड़ती हैं, क्योंकि यह काफी नाजुुक होती हैं और गिरने पर टूट जाती हैं। इस पर किया गई हैंडक्राफ्ट पेटिंग इसे खूबसूरत और आकर्षक बना देती हैं। बाजार व आॅनलाइन आपको आसानी से ब्लू पॉटरी क्रॉकरी व अन्य डेकोरेशन पीस आसानी से मिल जाएंगे।
 
- अगर आप बरामदे या गार्डन को अट्रेक्टिव लुक देना चाहते हैं तो इन दिनों ब्लू पॉटरी में बने फ्लावर पॉट लगवाएं। इन दिनों यह खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा आप ब्लू पॉटरी में एंटिक शोपीस, टीसेट, क्रॉकरी सेट, कोस्टर सेट, फ्लावर पॉट, कॉर्नर सेट, वॉल डेकोरेशन प्लेट्स, ऐशट्रे आदि अन्य डेकोरेशन की चीजें ले सकते हैं। अगर आपको इंटीरियर में डिसेंट, रॉयल या विंटेज लुक में दिखने वाली चीजें पसंद आती हैं तो आपके लिए यह इंटीरियर एकदम परफेक्ट हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »