वॉशिंग पावडर, इसका इस्तेमाल डेली रूटीन लाइफ में कपड़े धोने के लिए किया जाता है। वैसे तो आपको वॉशिंग पावडर बाजार से भी मिल जाएगा, लेकिन अगर आप चाहो, तो इसे अपने घर में भी बना सकते हैं। इसे बनाने की सबसे खास बात तो यह है कि आपको इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं करना पड़ेगी। आप इसे आसानी से अपने घर में बना सकते हैं।
जरूरी सामान
- 1 किलो कपड़े धोने का सोडा
- 200 ग्राम नमक
- 200 ग्राम यूरिया (बारीक पिसा हुआ)
- 50 ग्राम मैदा
- 200 ग्राम स्लरी
- 5 ग्राम रंग
- 100 मिली पानी
- 1 प्लास्टिक सीट
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले फर्श पर प्लास्टिक सीट को बिछा लें। फिर सोडे को छान कर प्लास्टिक सीट पर डालें।
- उसके बाद यूरिया, नमक और मैदे को भी सोडे के ऊपर डाल दें। अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद बाल्टी में पानी लें। फिर इसमें रंग को डाल कर अच्छी तरह घोल लें।
- अब एक व्यक्ति पतली धार से स्लरी धीरे धीरे बाल्टी में डालता जाए तथा दूसरा डंडे से अच्छी तरह चलाता रहे। डंडे से अच्छी तरह चलाते रहने व घुटाई करने से यह लेई की तरह लुगदी बन जाएगा।
- लुगदी बन जाने के बाद इसमें पहले से बनाया हुआ मिश्रण इसमें डाल दें और इसे तब तक चलाते रहे जब तक कि मिश्रण सारी नमी सोखकर ठोस गीला पावडर के रूप में न जाए।
- बाल्टी में तैयार मिश्रण को प्लास्टिक सीट पर रखे और ऊपर से सोडा मिश्रण डालें। फिर इसे दोनों हाथ से अच्छी तरह रगड़-रगड़ कर मिक्स करें, ताकि कोई रोड़ी न रहने पाएं।
- अब इसे अच्छे से इसे छान लें और यदि रोड़ी ऊपर से रह जाता है, तो उसे फिर रगड़कर मिक्स करे।
- आपका वॉशिंग पावडर तैयार है।