09 May 2024, 03:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इन दिनों वॉल स्ट्रीट पेंटिंग का प्रचलन खूब जोरों पर है। दुनिया भर के शहरों की व्यस्त जगहों पर बनी दीवारें अब वॉल पेंटिंग से पटी दिखती हैं। अपनी इन पेंटिंग में कलाकार कभी उस शहर की खूबसूरती को बयां करते हैं, तो कभी अपनी कल्पना से लोगों को हैरान करते हैं। ऐसा ही कुछ न्यूयॉर्क में रहने वाले पेंटिंग आर्टिस्ट सीन योरो ने किया है।
 
उन्होंने पानी से घिरी कांक्रीट की दीवारों पर लाजवाब चित्रकारी की है। उन्होंने महिला के ऐसे चित्र बनाए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि सचमुच की कोई महिला पानी में गोता लगाकर बाहर निकल रही है। सीन ने यह चित्रकारी बड़े ही रोमांचक अंदाज में बनाई है। उन्होंने पानी में तैरते एक सर्फबोर्ड (हवा से भरी छोटी नाव) पर बैठकर यह चित्रकारी की है।
 
इस चित्रकारी के दौरान पानी के हिचकोलों से उनकी सर्फबोर्ड लगातार हिलती रहती थी, जिसमें उनके रंग से भरे डिब्बे भी रखे थे, लेकिन हिलते रहने के बावजूद उनकी यह चित्रकारी लाजवाब है। सीन ने पानी में बनाए अपने इन चित्रों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। तभी से ये चित्र दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सीन की इन पेंटिंग्स को देखकर यहां आने वाले लोग हैरान हुए बिना नहीं रह पाते।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »