26 Apr 2024, 08:59:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

गर्मियों में घर बैठे खेलो खेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2015 2:45PM | Updated Date: May 17 2015 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं, लेकिन तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल है। तुम्हारे दोस्त भी तो घर पर ही रहते हैं। ऐसे में तुम अपने घर उन्हें बुलाकर या उनके घर जाकर मस्ती कर सकते हो। मस्ती में ऐसी एक्टिविटीज भी हो जाएं, जिनसे कुछ सीख सको तो सोने पर सुहागा होगा। आइसक्रीम स्टिक्स से घर बनाओ।
 
घर की दीवारें बनाने के लिए 6 स्टिक्स को चौड़ाई में फेविकॉल की मदद से चिपकाओ। जब दीवारें तैयार हो जाएंगी तो दो दीवारों को एक सिंगल स्टिक की मदद से जोड़ो। ऐसे ही खिड़की भी तैयार होगी। अगर घर को रंग देना चाहते हो तो तुम कुछ स्टिक्स को कलर करके सुखा भी सकते हो। यह घर तुम्हारी डॉल का होगा। इसे दीवार पर भी सजा सकते हो।
फायदे
कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। 
रचनात्मकता का विकास होगा।
 
दोस्तों को घर बुलाओ। फिर सभी मिलकर फ्रीज गेम खेल सकते हो। जिसकी डेन है, वो फ्रीज बोलेगा। तभी जो जहां है, उसे बर्फ की तरह जम जाना होगा। फिर जो सबसे पहले हिलेगा या हंसेगा, वो हारेगा और उसे अगली डेन देनी होगी। हम इसमें नया ट्विस्ट जोड़ते हैं। जब भी फ्रीज की आवाज आएगी, सभी को जानवर,पक्षी, लेटर शेप में खुद को फ्रीज करना होगा।
फायदे
दोस्तों के हंसी-मजाक से स्वस्थ बनोगे।
समाज में व्यवहार करना आएगा।
 
 
जानवरों के बारे में सोचने से पढ़ी या देखी हुई चीजें रिकॉल करोगे। देर तक एक पोज में खड़े रहने से एकाग्रता का विकास होगा।
पापा से कहकर किसी कॉमेडी या हॉरर मूवी की डीवीडी मंगवा लो। फिर मूवी पार्टी करो। साथ में पॉपकॉर्न भी बना लो। देखो सब मिलकर खूब एंजॉय करोगे।
 
 
डो के साथ नई-नई चीजें बना सकते हो। इस बार तितली, फूल, बस, घोड़ा बनाओ। फिर इन्हें सुखाकर इसमें रंग भी भर सकते हो। कई तरह के आइडिया तुम्हें अपने दोस्तों से भी मिल जाएंगे।
फायदे
कला के प्रति रुचि बढ़ेगी।
उंगलियों का अधिक प्रयोग करने से उनका व्यायाम हो जाएगा।
 
 
तुम घर में पड़ी वेस्ट चीजों से पपेट्स बना सकते हो। डो या कार्डबोर्ड से पपेट बनाकर उनके लिए ड्रेस तैयार करो। फिर पपेट शो का आयोजन करो। शो की एक थीम होगी, कोई कहानी या फिर कुछ और, जिसे सभी मिलकर तैयार करेंगे। कोई पपेट की रस्सी पकड़ेगा तो कोई कहानी बोलेगा। 
फायदे 
रीसाइकलिंग के महत्व को जानोगे।
आंखें, हाथ, गले का एक साथ प्रयोग तुम्हें तालमेल करना सिखाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »