26 Apr 2024, 16:20:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

जेलीफिश में दिमाग नहीं होता, लेकिन होती हैं 24 आंखें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2016 9:58AM | Updated Date: Dec 12 2016 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हम जानते हैं कि करोड़ो साल पहले हमारी धरती पर डायनासोर रहते थे। लेकिन इस धरती पर डायनासोर से भी पुराना जीव है खूबसूरत जेलीफिश। माना जाता है कि जेलीफिश का जीवन समुद्र में 65 करोड़ साल पहले शुरू हो चुका था। ये तमाम समुद्र में हैं, समुद्र की गहराई में भी हैं और ऊपरी सतह पर भी दिख जाती हैं।
 
समुद्र की गहराई में कुछ जेलीफिश तो इतनी रोशनी करती हैं कि उस रोशनी में काफी दूर तक के समुद्री जीव दिखाई देते हैं। ये डायनासोर की तुलना में तो काफी छोटी होती हैं, लेकिन इंसानों के लिए ये भी काफी खतरनाक होती हैं। ये समुद्र में रहती हैं, इस कारण हमारा ज्यादा नुकसान नहीं कर पातीं।
 
समुद्र में अगर बिना स्पेशल जैकेट पहने किसी व्यक्ति का इस मछली से सामना हो जाए, तो यह उस व्यक्ति की हालत बिगाड़ देती है। समुद्र में एक-दो नहीं, बल्कि हजारों तरह की जेलीफिश हैं और सब एक से बढ़कर एक खूबसूरत। ये तुम्हें किसी रंग-बिरंगी छतरी या पैराशूट की तरह दिखेंगी।  तुम्हें जानकार आश्चर्य होगा कि जेलीफिश के सबसे बड़े ग्रुप में एक लाख तक सदस्य होते हैं।
 
जेलीफिश का जीवन समुद्री जीवन चक्र के लिए काफी उपयोगी है। वैसे तो जेलीफिश के पास दिमाग नहीं होता, लेकिन होशियार और छोटी-छोटी रंगीन मछलियां इसके आसपास खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।
 
यहां तक कि छोटे समुद्री केकड़े इसके ऊपर सवारी कर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। जेलीफिश का मुंह अंदर की तरफ बीच में होता है।  जब यह तैरती है तो इसकी लंबाई औसतन 6 फीट तक होती है और इसका वजन भी 200 किलोग्राम तक होता है।  अब तक सबसे बड़ी जेलीफिश अमेरिकी समुद्र क्षेत्र में मिली थी, जो 7.6 फीट की थी । 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »