05 May 2024, 21:35:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू कश्मीर एसआई भर्ती घोटाला , अधिकारियों के परिसरों की तलाशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2022 4:06PM | Updated Date: Sep 13 2022 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती घोटाला मामले की जांच के तहत मंगलवार को यहां के अधिकारियों के अलावा देश में करीब 33 स्थानों पर तलाशी अभियान छेड़ा। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जिन अधिकारियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है उनमें जम्मू- कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष खालिद जहांगीर, परीक्षा नियंत्रक जेकेएसएसबी अशोक कुमार तथा जम्मू कश्मीर पुलिस के कुछ अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली , उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद , गुजरात में गांधीनगर और कर्नाटक में बेंगलुरु तथा हरियाणा में करनाल, महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी में भी छापेमारी की जा रही है।
 
जम्मू कश्मीर में पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती रद्द किए जाने के बाद सीबीआई ने पिछले महीने 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लिखित परीक्षागत 27 मार्च को हुई थी और परिणाम चार जून को घोषित किया गया था। सूची जारी होने के बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »