05 May 2024, 23:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीनगर में तीन दुकानें जलकर राख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2022 1:02PM | Updated Date: Sep 1 2022 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर । केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गयीं। राहत की बात है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल एवं आपात सेवा के अधिकारियों ने बताया कि बारबरशाह क्षेत्र में आज सुबह एक दुकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
अधिकारियों ने बताया कि आसपास के स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। उन्होंने आशंका जतायी है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »