29 Apr 2024, 15:56:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नारायणपुर जिले से पुलिस ने आठ नक्सलियों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2021 3:09PM | Updated Date: May 23 2021 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रायनार गांव से पुलिस ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत कल रायनार गांव में दबिश देकर आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में केसाराम पोयाम (36), आयतू (36), मानकु राम दुग्गा (32), गोमें पोयाम (30), दशमन पोयाम (42),  पून पोयाम (36), बोलो मण्डावी (43) और सुखराम पोयाम (36) वर्ष शामिल हैं। सभी धनोरा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में इन्होंने 23 जून 2020 को नारायणपुर-ओरछा मुख्य सड़क पर आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »