11 May 2024, 09:06:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

कांग्रेस नेता सहित कुख्यात बदमाश की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2017 10:59PM | Updated Date: Jan 5 2017 10:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। कांग्रेस नेता और एक कुख्यात बदमाश की बुधवार को सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के परिजात बिल्डिंग एक्सिस बैंक के सामने रात के वक्त घटित हुई।

 
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और दोनों को मौत की नींद सुलाकर भाग निकले। भागते वक्त आरोपी हवाई फायर करते हुए जा रहे थे। घटना से क्षेत्र में सनसनी व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। 
 
खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृत युवकों को समीप ही मेट्रो अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही परिजन व समर्थक अस्पताल पहुंचे और आक्रोश स्वरूप जमकर हंगामा किया। मौके पर एएसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। 
 
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 10.15 बजे परिजात बिल्डिंग के समीप एक्सिस बैंक के सामने कांग्रेस नेता राजू मिश्रा अपनी जायलो कार (बिना नंबर) में कक्कू पंजाबी के साथ बैठा था। 
 
इसी दौरान बाइक व एक्सिस मोपेड से चार लोग आए और उनपर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दी।  गोली कक्कू व राजू को लगी। घायल राजू ने कार से उतरकर भागने का प्रयास किया, इसी दौरान वह नाले में और कक्कू रोड पर ही चित्त गिर गया।
 
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक बाइक से गोली चलाते हुए भाग निकले। गोली लगने से मूर्छित हुए राजू व कुक्कू को तत्काल मैट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
हरदौल मंदिर के रास्ते भागे
बताया जाता है कि आरोपी परिजात बिल्डिंग से बल्देवबाग की तरफ भागे और हरदौल मंदिर वाली गली से दीक्षितपुरा होते हुए फरार हो गये। एक मोटर सायकिल में चार लोग सवार थे। 
 
कक्कू पुराना बदमाश
कक्कू पंजाबी पुराना बदमाश है। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। उसके विरुद्ध पुलिस के द्वारा जिलाबदर की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। गत वर्ष कक्कू ने गोहलपुर थाना क्षेत्र में गोली चलाई थी और लंबे समय तक पुलिस को चकमा देकर फरार रहा। 
 
बेरहमी से मारी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से गोली दागी है। कक्कू के तो माथे व राजू पर भी गोली दागी। वहीं उसकी कार में भी कई गोली मारी। 
 
दो दर्जन से अधिक फायर
बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास तीन पिस्टल थी। तीन आरोपी दोनों हाथ में पिस्टल फंसाए हुए थे और गोली दागते जा रहे थे। हत्या करने के बाद वे गोली दागते हुए ही भागे। आरोपियों ने दो दर्जन से अधिक फायर किए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »