28 Apr 2024, 13:08:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM शिवराज सिंह चौहान बोले- मदन महल में रानीदुर्गावती का स्मारक 100 करोड़ से बनेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2023 3:26PM | Updated Date: Sep 18 2023 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मदन महल में रानीदुर्गावती का स्मारक 100 करोड़ से बनेगा। हमने पेसा एक्‍ट लागू किया। जिंदगी बदलने का अभियान चलाया। धरती के संसाधनों पर सभी का अधिकार है। भाषा को बाधा नहीं बनने देंगे। बहनोंं को सम्‍मान दिया है। हर गरीब के पास पक्‍का मकान होगा। प्रधानमंत्री की तरह मुख्‍यमंत्री आवास योजना लागू होगी। मेडीकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में होगी।

चौहान बोले- अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस ने अंग्रेजी लाद दी थी। आदिवासियों की बच्चे भी आगे बढ़ सकेंगे। NEET के माध्यम से प्रवेश प्रकिया में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई में 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। सरकारी स्कूल की सूची बनाई जाएगी। हमने पैसा एक्ट लागू किया। कांग्रेस केवल कहती रही लेकिन कदम नहीं उठाए। हम आदिवासियों को जल जंगल जमीन का अधिकार दे रहे हैं। आदिवासियों में इस बार जमकर मुनाफा कमाया।

वह गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर द्वारा सोमवार को शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस पर बोल रहे थे। उनके166 वें बलिदान दिवस पर मालगोदाम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्र में के बाद वेटनरी कालेज गए, जहां कार्यक्रम के दौरान कई घोषणाएं की। इस दौरान पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम, महापौर जगत बहादुर अन्नु समेत कई जनप्रतिनिधि और संघ के पदाधिकारी मौजूद हैं। आदिवासी अंचल से आए आदिवासी भाई -बहन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

संघ के अध्यक्ष किशोरीलाल भलावी ,नेम सिंह मरकाम, अजय झारिया , बालकिशन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, नन्हेंलाल धुर्वे जगदीश नन्हेट, एम.एस मस्कोले, डी.एल.कोर्चे, घनश्याम यादव, रमेश मास्टर , गया प्रसाद धुर्वे अंजना इनवाती, दिशा इनवाती, राजू चौधरी, राजेंद्र कापसे, मुक्तेश्वर राव, जय केवट, अनिल धनगढ़, सुखदीन कटारे ,संजय उइके, शुभम चौधरी आदि ने लोगों से इस अवसर पर शामिल होने की अपील की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज दोपहर डुमना एयरपोर्ट आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। चौहान दोपहर 1.40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना पहुँचे थे । विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, प्रभात साहू, सुभाष तिवारी रानू, पूर्व मंत्री शरद जैन एवं अंचल सोनकर, अखिलेश जैन, कमलेश अग्रवाल आदि ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त अभय वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी भी डुमना विमानतल पर मौजूद थे ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »