27 Apr 2024, 22:24:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कक्षा 9 वीं की छात्रा से सीनियर ने किया दुष्कृत्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2021 5:52PM | Updated Date: Dec 25 2021 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में कक्षा नवीं की एक छात्रा के साथ बारहवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा दुष्कृत्य का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा की दोस्ती स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के लड़के से थी। लड़का उसे मिलने के लिए स्थानीय विजयनगर स्थित एक स्थान पर बुलाता था। कुछ दिन पहले आरोपी छात्र ने छात्रा को एक कैफे में बुलाया और वहां के कैबिन में उसके साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद उसने छात्रा के साथ फिर से इसी तरह की हरकत की। 
 
सूत्रों ने कहा कि छात्र की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुयी और आरोपी को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र को लेकर दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नाबालिग तो नहीं है। विजयनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में कैफे संचालित हैं और इनमें से अनेक की गतिविधियां संदिग्ध होने की जानकारियां सामने आयी हैं। कुछ कैफे प्रभावशाली राजनेताओं से जुड़े व्यक्ति भी संचालित करते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »