26 Apr 2024, 13:15:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : बारिश ने ट्रेनों और विमानों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 4:00PM | Updated Date: Jul 13 2018 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। बारिश की वजह से इंदौर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें निर्धारित समय से देरी चल रही हैं। बीते दिनों इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस, जोधपुर से इंदौर आने वाली ट्रेन करीब आधा घंटा लेट, रतलाम देहरादून करीब एक घंटा लेट और पूना इंदौर करीब 15 घंटे की देरी से चल रही थीं। अन्य ट्रेनों में हमसफर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें भी लेट ही आ रही हैं।
 
रेलवे ने ट्रेनों की हो रही देरी के चलते यात्रियों को पहले ट्रेन का समय पता करने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें स्टेशन पर परेशान न होना पड़े। विमानन सेवाओं की बात करें बैंगलुरु से इंदौर आने वाली उड़ान सुबह 35 मिनट लेट, एअर इंडिया की मुंबई से आने वाली उड़ान 2.25 घंटे लेट, इंडिगो की गोवा से आने वाली उड़ान 17 मिनट लेट, एअर इंडिया की दिल्ली की उड़ान 45 मिनट लेट व इंडिगो की हैदराबाद की उड़ान 20 मिनट लेट होकर इंदौर पहुंची। वहीं, मुंबई व पुणे की ओर जाने वाली एअर इंडिया व जेट की उड़ानें भी करीब 30 मिनट लेट रवाना हुर्इं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »