28 Apr 2024, 00:18:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

Indore में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक संजय शुक्ला BJP में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2024 3:17PM | Updated Date: Mar 9 2024 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्यप्रदेश की राजनीति में आज सबसे बड़ा दिन माना जाएगा, क्योंकि आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और इंदौर से पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सुरेश पचौरी आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में करीब 12 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ली। पचौरी और संयज शुक्ला को पूर्व सीएम शिवराज सिंह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा ने पार्टी में शामिल किया। 

आपको बता दें कि सुरेश पचौरी कांग्रेस पार्टी में सीनियर लीडर के रूप में जाने जाते है। वह कांग्रेस की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे है। वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से उन्हें खास तबज्जो नहीं दी गई। साथ ही उनके समर्थकों को भी संगठन में जगह नहीं दी गई। इसी को लेकर पचौरी पार्टी से नाराज चल रहे थे। 

बता दें कि सुरेश पचौरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता से की थी। 1984 में उन्हें राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। पचौरी 1984, 1990, 1996 और 2002 में राज्यसभा के सदस्य भी रहे। साल 1999 में उन्होंने पूर्व सीएम उमा भारती के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार मिली।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »