27 Apr 2024, 03:04:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं रोबोट सोफिया, दिए रोचक जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 6:09PM | Updated Date: Oct 4 2019 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय राउंड स्क्येवर कॉन्फ्रेंस में विश्व की पहली रोबोट नागरिक सोफिया शामिल हुयीं। सोफिया ने इस दौरान पूछ गए सवालों का बड़े ही रोचक तरीके से जवाब दिया। यहां एक निजी विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच संचालन कर रही सुश्री उत्तरा सिंह ने सऊदी अरब की नागरिकता प्राप्त पहली इंसानी मशीन (हयूमोनोइड रोबोट) सोफिया से कई सवाल पूछे। जिसका सोफिया ने रोचक जवाब दिये। फिल्मों में रोबोट के मानव पर हावी होने के प्रश्न पर प्रोग्राम्ड रोबोट सोफिया ने कहा कि रोबोट से डरने की जरूरत नहीं है। रोबोट को मानव की मदद के लिये बनाया गया है।
 
साढ़े तीन वर्ष की रोबोट सोफिया ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये कहा कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना जरूरी है। रिसाइकिल चीजों का प्रयोग करना चाहिए और पर्यावरण को दूषित करने वाली चीजों से दूरी बनानी चाहिये। सोफिया ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि सरकारों को अपनी नीतियों और विचारों दोनों में परिवर्तन लाना होगा, जब पर्यावरण के प्रति विचार बदलते हैं, तो उसका असर नीतियों पर होता है। सोफिया को 14 फरवरी 2016 को एक्टिव किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »