27 Apr 2024, 07:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : विवादित जर्जर मकान को गिराने में जुटा नगर निगम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 4:25PM | Updated Date: Jul 5 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय के 'बैट' मामले से सुर्खियों में आए इंदौर शहर के गंजी कंपाउंड क्षेत्र स्थित विवादित जर्जर मकान को आज नगर निगम के दल ने गिराने का काम शुरू कर दिया। निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि बीते दिनों उच्च न्यायालय से मिले आदेश के फलस्वरूप आज से जर्जर मकान को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है।
 
पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से आसपास का हिस्सा एहतियातन खाली कराया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही जारी है। बीती 26 जून को इसी मकान को गिराने पहुंचे निगम अमले के अधिकारियों का विधायक आकाश विजयवर्गीय से विवाद हो गया था। जिसके बाद आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बीते रविवार को आकाश को इस मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »