26 Apr 2024, 08:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के जिस जर्जर मकान को गिराने के विवाद में सूबे की सियासत गर्मायी हुयीं है उस मकान को अब नगर निगम आगामी मंगलवार को गिरायेगा नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने आज यह जानकारी देते हुये संवाददाताओं को बताया कि विवादित जर्जर मकान को गिराने की कार्रवाई आज पर्याप्त पुलिस बल के आभाव में नही की गयी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दल-बल के साथ गंजी कंपाउंड स्थित जर्जर मकान को गिराया जाएगा।
 
सिंह ने बताया वर्ष 2018 में शहर के 26 मकानों को अति खतरनाक निर्माण की श्रेणी में रखा गया था। ऐसे दस मकानों को निगम अब तक गिरा चुका है। 11 वें मकान को गिराने गये निगम दल का भारतीय जनता पार्टी  के विधायक आकाश विजयवर्गीय से विवाद होने के बाद नही गिराया जा सका था। जिसे मंगलवार को गिराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत 26 जून को मकान गिरने गये निगम अमले का स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय से विवाद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने  विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया था। आज सुबह ही  विजयवर्गीय को जेल से जमानत पर रिहा किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »